पत्नि ने नौकरी नहीं छोड़ी तो पति ने दुकान जाकर सेठ पर किया चाकू से जानलेवा हमला
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र एक कपड़ा कारोबारी के यहॉ काम करने वाली महिला के पति ने दुकान जाकर सेठ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी का पत्नि का नौकरी करना पंसद नहीं था, और वह उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। थाना पुलिस के अनुसार भानपुर स्थित शिव नगर के पास रहने वाले अशोक कुमार शाक्या पिता भैयालाल शाक्या (50) कपड़ा कारोबारी है। उसकी करोद में बृज कॉलोनी में साड़ियो की दुकान है। अशोक कुमार शाक्या की दुकान में स्वाति बघेल नौकरी करती है। उसका पति रामराज बघेल मूलतः विदिशा जिले का रहने वाला है। उसे शराब पीने की लत है, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। पति की शराब की आदत के कारण घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, वहीं आये दिन पारिवारिक कलह भी होती थी। इस कारण स्वाति बघेल नौकरी करने लगी थी। लेकिन उसका पति उसे नौकरी छोड़ने की बात कहते हुए विवाद करता था। करीब एक सप्ताह पहले भी पति ने इसी बात को लेकर झगड़ा किया था। इसके बाद वह विदिशा चला गया और तीन दिन पहले ही वहॉ से वापस आया। उसने पत्नी से कहा की वह नौकरी छोड़ दे वरना वह उसके सेठ को मार देगा। स्वाती ने उसकी बात को नजर अदांज करते हुए दुकान पर जाती रही। बीते दिन शाम करीब साढ़े छह बजे अशोक कुमार शाक्या दुकान पर बैठै थे। उसी समय आरोपी रामराज दुकान पर आया और अचानक ही चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में चाकू का वार अशोक के सीने पर लगगा, तभी आरोपी ने दुसरा वार उनकी गर्दन पर मारा। यह देख बचाने आई आरोपी की पत्नी स्वाति बघेल के हाथ में भी चाकू का वार लग गया। अचानक हुए इस हमले की वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया। सीने और गर्दन पर चाकू के वार लगने से अशोक गंभीर रुप से जख्मी हो गए और दुकान में खून फैल गया। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिये पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहॉ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिये पुलिस टीम विदिशा भी रवाना की गई है।

शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते