ICC Champions Trophy 2025: BCCI ने खिलाड़ियों के परिवार को लेकर लिया नया फैसला, फैमिली को मिलेगा टूर्नामेंट में शामिल होने का मौका
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने में महज 24 घंटे का समय बाकी है. मेगा इवेंट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कुछ नए नियम लागू किए. जिसमें फैमिली को लेकर भी एक रूल था कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ फैमिली नहीं रहेगी. लेकिन अब चंद घंटे पहले BCCI ने गुड न्यूज दे दी है. खिलाड़ियों के लिए राहत की बात है कि अब पत्नियां प्लेयर्स के साथ रह सकती हैं. ऐसे में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के लिए यह किसी गुड न्यूज से कम नहीं होगी.
कितने दिन की है अनुमति?
BCCI ने कम से कम 45 दिन के दौरे पर दो हफ्तों के लिए खिलाड़ियों के साथ फैमिली रखने की अनुमति दी गई थी. लेकिन अब एक रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवार के सदस्यों को दुबई में उनके साथ रहने की अनुमति दी है. लेकिन बोर्ड ने इसके लिए एक सख्त शर्त रखी है.
क्या है शर्त?
बोर्ड ने पत्नियों के लिए शर्त रखी कि खिलाड़ियों को अपने परिवार के सदस्यों को केवल एक मैच के लिए साथ रखने की अनुमति होगी. खिलाड़ी आपस में चर्चा कर सकते हैं और BCCI से इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं. जिसके बाद ही बोर्ड इसके लिए व्यवस्था करेगा.
20 फरवरी को पहला मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को हो रहा है. लेकिन भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. इसके बाद टीम इंडिया कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को मैदान में उतरेगी. जहां मैदान खचाखच भरा नजर आएगा. देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले में खिलाड़ियों की फैमिली नजर आती है या नहीं.

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत, तीन दिन बाद तोड़ा दम
धुंधली नजर से परेशान? रोजाना ये चूर्ण खाएं और फर्क देखें
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
Farooq Abdullah के बयान पर विवाद, पंजाब ब्लास्ट केस ने पकड़ा तूल
India ने China के अदला-बदली प्रस्ताव को ठुकराया, ड्रैगन को दिया करारा जवाब
कोरबा में तेज आंधी से हड़कंप, कुसमुंडा में तीन घरों पर पेड़ गिरे
ग्वालियर में खौफनाक वारदात, घूरने पर विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें सही दूरी
असम में बड़ा सियासी बदलाव, हिमंत बिस्व सरमा का इस्तीफा, कार्यवाहक CM के रूप में जारी भूमिका
अमेरिका का बड़ा फैसला: पेशावर में बंद होगा कांसुलेट