CG News: भाजपा नेत्री का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक
छत्तीसगढ़| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। चुनाव के बीच बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां पर नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी की वजह से बीती रात रात को निधन हो गया है।जानकारी के मुताबिक, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं। दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे। इसी बीच पत्नी के निधन की खबर आते ही परिजनों व नगर में शोक की लहर है।
आज अंतिम यात्रा निकलेगी
नगर पालिका चुनाव से पहले ही अंजु जैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार आएगा और उनके घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
9 महीने बाद भी जॉइनिंग न मिलने पर शिक्षकों का आक्रोश
राजभवन पहुंचे विजय, 112 विधायकों के समर्थन का दावा
सरकार ने 51 डॉक्टरों को बर्खास्त कर भेजा सख्त संदेश
फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
सुप्रीम कोर्ट ने कहा—यह मामला सबरीमाला से भी अधिक अहम
IPL फैसले पर बवाल: बेंगलुरु को फाइनल और प्लेऑफ से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया
बिना ओटीपी और लिंक क्लिक किए बैंक मैनेजर के खाते से लाखों की ठगी
रेलवे स्टेशनों पर हाईटेक सेवाओं की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव