भीड़ में घुटा लोगों का दम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मच गई भगदड़
नई दिल्ली । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को मची भगदड़ में अबतक 18 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। मंत्रालय ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं और प्रयागराज महाकुंभ के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रिपोर्टों से पता चला है कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ट्रेन सेवाओं के कारण बहुत ज्यादा भीड़ के चलते प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई जिसके कारण भगदड़ की स्थिति पैदा हुई। रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की जांच करने और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। भगदड़ में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। दिलीप कुमार ने कहा, मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। कुमार ने आश्वासन दिया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और यात्रियों को विशेष ट्रेनों में बिठाया गया है। स्टेशन पर भी सामान्य ट्रेन की आवाजाही दोबार शुरू हो गई है। जांच टीम घटना के कारणों की पहचान करेगी और भविष्य में ऐसी स्थिति न उपजे उसे रोकने के लिए उपाय बताएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर रेलवे द्वारा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। कुमार के अनुसार, स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण रेलवे को भीड़ नियंत्रित करने के लिए चार अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां चलानी पड़ीं। दुर्भाग्य से यात्रियों की बड़ी संख्या के चलते भगदड़ मच गई। दम घुटने से लोग बेहोश होने लगे, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए रेलवे स्टेशन में एंट्री को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। अब स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब प्लेटफार्म नंबर 14 पर भारी भीड़ जमा हो गई, जहां प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी के प्रस्थान में देरी के कारण स्टेशन पर भीड़ और बढ़ गई, जिससे प्लेटफार्म 12, 13 और 14 पर लोगों का सैलाब आ गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि करीब रेलवे ने 1,500 जनरल टिकट बेचे, जिसके वजह से भारी भीड़ हो गई, खास तौर पर प्लेटफार्म नंबर 14 और प्लेटफार्म नंबर 1 पर एस्केलेटर के पास।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं