अखिलेश यादव का दावा, 60 करोड़ लोगों ने किया कुंभ स्नान, कुंभ का समय बढ़ाए सरकार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग की। अखिलेश यादव ने भाजपा पर झूठे आकंड़े पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुंभ में हमारी जानकारी के मुताबिक 60 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं, लेकिन योगी सरकार सही जानकारी नहीं दे रही।
योगी सरकार को डर है कि कहीं कोई स्टडी हो और मिस मैनेजमेंट की बात सामने न आ जाए। सपा प्रमुख ने कहा कि 60-65 और 70 साल के बहुत से बुजुर्ग अभी तक स्नान नहीं कर सके हैं। वे महाकुंभ में स्नान, दान पुण्य करना चाहते हैं। उनके लिए योगी सरकार को महाकुंभ का समय बढ़ाना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि सम्राट हर्षवर्धन के समय में कुंभ 75 दिन का होता था और उसमें दूर-दूर से आकर हर जाति-धर्म के लोग भाग लेते थे।
वहीं अखिलश ने यूपी में निवेश के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि बहुत जल्दी बजट आने वाला है। बहुत सारी बातें उसमें साफ होगी। भाजपा सरकार ने इंवेस्टर्स मीट के बाद जो एमओयू साइन किए उसके बाद कोई ऐसी इंडस्ट्रीयल पॉलिसी नहीं बनाई कि निवेश होता। आप यूपी सरकार साइट पर जाकर देखते हैं तब आपको निवेश के बारे कोई सूचना नहीं मिल पाएगी। अखिलेश ने कहा कि प्रयागराज में रहने वाले बहुत लोग भी अभी स्नान नहीं कर पाए हैं। जब लोगों ने सड़कों पर जाम की तस्वीरें देखीं और उन्हें पता चला कि घंटों इंतजार के बाद भी लोग नहीं पहुंच पा रहे थे, आते समय और जाते समय भी कुछ एक्सीडेंट हुए, लोगों की जानें गईं। योगी सरकार आंकड़ा भी नहीं दे पा रही है। सरकार ने ड्रोन की बात कही लेकिन जहां उसका इस्तेमाल होना चाहिए था वहां इस्तेमाल नहीं किया। डिजिटल कुंभ की बात कही लेकिन डिजिट नहीं बता पा रही है। इसलिए हमारी मांग है कि महाकुंभ के आयोजन को और लंबा कर दिया जाए। सपा सांसद अखिलेश ने कहा कि मिस मैनेजमेंट की वजह से देश और दुनिया में यूपी की बदनामी हुई इै। 300 किलोमीटर का जाम इस मिस मैनेजमेंट के कारण लगा। लोगों की जानें गईं। परेशानी झेलनी पड़ी।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं