सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी ठाकुरबाड़ी इलाके से सोमवार को ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (सिटी मेइती) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 11 कारतूस, दो हथगोले और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थोकचोम लेईकाई से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी) प्रोग्रेसिव’ के एक सदस्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। ‘प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल होने के आरोप में सोमवार को काकचिंग जिले के इरेंगबैंड हवाइरौ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
मणिपुर पुलिस ने सोमवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से पीआरईपीएके (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक- प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वबागई बाजार क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।
हथियार और गोला बारूद जब्त
इस बीच सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान बिष्णुपुर और तेंगनौपाल जिलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किए। बिष्णुपुर जिले में खुगा नदी के तट के पास फोगाकचाओ ममांग लेईकाई इलाके में सोमवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक एके-47 राइफल और एक मैगजीन, एक 2 इंच मोर्टार, दो एसएमजी कार्बाइन, दो देशी 9 एमएम पिस्तौल और मैगजीन, तीन हथगोले, दो आईईडी विस्फोटक, 20 जिलेटिन छड़ें और पांच 9 एमएम जिंदा कारतूस जब्त किए।
तीन दिन से कार्रवाई जारी
पुलिस ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के खुयाथोंग क्रॉसिंग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक 9 एमएम पिस्तौल और एक मैगजीन जब्त की। इससे पहले रविवार को सुरक्षा बलों ने तेंग्नौपाल जिले के दुथांग लाइचिंग ट्रैक में तलाशी अभियान के दौरान एक 9 एमएम पिस्तौल मैगजीन के साथ, एक एके-47 राइफल मैगजीन के साथ, एक .303 राइफल, 12 बोर राइफल (देशी) के साथ गोला-बारूद जब्त किए थे।

राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!