मुंबई पुलिस का खुलासा, सैफ मामले में CCTV फुटेज से बांग्लादेशी आरोपी का मिला चेहरा
सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। फेशियल रिकॉग्निशन में आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद चेहरे से मेल खाता है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया नेटिजन्स द्वारा आरोपी के चेहरे और सीसीटीवी में कैद चेहरे को लेकर संदेह जताया गया था।
शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने कहा, "गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा फेशियल रिकॉग्निशन में मैच कर गया है। परीक्षण के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक ही व्यक्ति हैं।"
सोशल मीडिया पर अभिनेता पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी और सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे को लेकर यूजर्स संदेह जता रहे थे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि आरोपी के फिंगरप्रिंट क्राइम स्पॉट से मिले फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते, जिसके बाद उसकी पहचान को लेकर और संदेह बढ़ गया।
जांच के दौरान कई गलत लोगों को लिया हिरासत में
जांच के दौरान पुलिस ने कई सारे गलत लोगों को भी हिरासत लिया। जिससे असली आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी संदेह बना रहा। मौजूदा समय में आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में चोरी के प्रयास के दौरान एक शख्स ने कई बार चाकू से हमला किया था। इसके बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं और पांच दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

चार दशक की यात्रा खत्म, महासागर में अदृश्य हुआ विशाल हिमखंड
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर दिल की सेहत तक, मखाना क्यों है सुपरफूड?
तंबाकू के धुएं से बढ़ता है आंखों की बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिका-पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल के दाम
छात्रों से मुलाकात के बाद केजरीवाल का हमला, ‘लोकतंत्र में ऐसी कार्रवाई चिंताजनक’