नहीं मान रहे युवा, दिखा रहे दुस्साहस, महाकाल मंदिर में अब भी बन रही रील
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की सख्त हिदायतों के बावजूद भी फिल्मी गानों पर रील बनाने का चलन खत्म नहीं हो रहा है। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन तो करते हैं, लेकिन उसके बाद फिल्मी गानों पर रील बनाकर वायरल कर देते हैं, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कई बार यहां रील न बनाने की हिदायत दी है, लेकिन उसके बावजूद श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। करीब नौ महीने पहले मंदिर परिसर में कुछ लड़कियां रील बना रही थीं। तभी ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रील बनाने से मना किया तो वे विवाद करने लगीं और देखते ही देखते चार-पांच लड़कियों ने तीनों महिला सुरक्षा गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। महाकाल थाना पुलिस ने मारपीट करने वाली नागदा की लड़कियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद श्रद्धालु मानने को तैयार नहीं हैं।
दरअसल एक लड़की ने ये दिल तो प्यार मांगे है, सच्चा दिलदार मांगे है... गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। रील में लड़की सच्चा दिलदार मांगे है लाइन पर भगवान शिव की प्रतिमा की ओर इशारा कर रही है। इसी तरह दूसरा वीडियो महाकाल मंदिर परिसर का है। इसमें एक अन्य लड़की ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लड़की ने एक फिल्मी गाने पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह परिसर में डांस करती नजर आ रही है।
यह धार्मिक स्थल है, पर्यटन स्थल नहीं- महेश पुजारी
मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के वीडियो बनाना उचित नहीं है। इससे पहले भी महाकाल मंदिर समिति रील बनाने वाली महिलाओं और युवतियों पर कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद भी मंदिर की मर्यादा का पालन नहीं किया जाता। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पं. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों ने महाकाल लोक को पर्यटन स्थल समझ लिया है। जिस तरह से युवक-युवतियां अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, वह बिल्कुल गलत है। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को गहन जांच करनी चाहिए और ऐसे वीडियो बनाने वालों पर भी नजर रखनी चाहिए।
मोबाइल चेकिंग सख्ती से की जाएगी- सहायक प्रशासक
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मोबाइल बैन के बाद प्रवेश द्वार पर मोबाइल रखने की सुविधा दी गई है। इसके बाद भी कई श्रद्धालु मोबाइल लेकर मंदिर में प्रवेश कर जाते हैं। भविष्य में और भी सख्त चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड