तेज रफ्तार का कहर: 2 लड़कियों की मौत, अनकंट्रोल होकर पलटी कार, बाकी गंभीर
कोरबा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार पलटने से दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों मनाली से घूमकर बिलासपुर होते हुए कोरबा जा रही थीं। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहती थीं। दीक्षा राठौर क्लर्क वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थीं। उनकी मां प्रधान पाठक हैं।
तेज रफ्तार से चल रही थी कार, नहीं हो पाई नियंत्रित
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थीं। मंगलवार को लौटते समय वे अपने दोस्त देवराज के साथ बिलासपुर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।
कार के परखच्चे उड़ गए
देवराज कार क्रमांक सीजी 12 एएल 2600 चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार फिसलकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस जांच में जुटी
चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे का कहना है कि, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मनाली से लौट रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार