पुलिस के कब्जे से बाबा साहब की प्रतिमा लेकर स्थापित कराने की मांगः सौंपा ज्ञापन
बस्ती । सोमवार को भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के नागरिकों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया कि पुलिस बाबा साहब की जो मूर्ति देवरिया गांव से उठाकर ले गयी है उसे सम्मान के साथ स्थापित किये जाने के साथ ही ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमें वापस लिये जांय और सरकारी जमीन, चारागाह पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुये उसे खाली कराया जाय।
ज्ञापन देने के बाद भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में पिछले 6 वर्षो से ग्रामीण बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के लिये भूमि की मांग कर रहे थे किन्तु उसे उपलब्ध नहीं कराया गया। 11 जनवरी को खाली पड़ी चारागाह की जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा रखवा दिया गया। 12 जनवरी को कलवारी पुलिस उक्त प्रतिमा को उठा ले गई, इससे नागरिकोें में रोष है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दबंशी और बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना ने कहा कि चारागाह की जमीन से अतिक्रमण हटवाकर बाबा साहब की प्रतिमा को स्थापित कराया जाय और दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई कराया जाय।
जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राम सुमेर यादव, अंजू देवी, कृपाशंकर चौधरी, सुभावती, शशिकला, शिवपाली, शान्ती, किरन, तेरसा, लक्ष्मी, रतना, राधा, विन्दू आदि शामिल रहे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल