अयोध्या जा रही वंदे भारत का दो घंटे इंजन खराब
अलीगढ़ । अयोध्या जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस का आइटीआइ के पास इंजन खराब हो गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन का यातायात बाधित रहा। इस दौरान शताब्दी समेत छह ट्रेनें प्रभावित रहीं। दो घंटे बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया। आपको बता दें कि आनंद विहार टार्मिनल से चलकर अयोध्या जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 7ः30 निर्धारित है। हालांकि रविवार को ट्रेन 20 मिनट देरी से चल रही थी लेकिन अलीगढ़ आते समय सुबह 7.45 बजे के करीब आइटीआइ के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जानकारी मिलने पर अलीगढ़ से कैरिज एंड वैगन विभाग से तकनीकी टीम को भेजा गया। तकनीकी टीम को इंजन सही करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान कानपुर की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को महरावल से आगे रोक दिया गया। नीलांचल एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस आदि को रोक दिया गया। इंजन की आंशिक रूप से तकनीकी कमी सही करने के बाद ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लाया गया। यहां तकनीकी टीम के प्रभारी आरबी सिंह, तकनीशियन अनिल कुमार आदि जुट गए। इंजन के रिवर्सल में आई कमी को पूरी तरह से सही किया गया। इस दौरान दो घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। करीब 10 बजे ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान सीएमआई संजय शुक्ला, एसएस मुकेश उपाध्या, डिप्टी एसएस राजाबाबू, जीआरपी, आरपीएफ के जवान समेत कई लोग मौजूद रहे।

जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात