प्रेमी ने खेत में बुलाकर प्रेमिका का करवाया गैंगरेप, फिर हत्या कर गाड़ दिया शव
पूर्णिया। पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पहले प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया। फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती के साथ उसका डेढ़ साल से अफेयर था। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रची। घटना के करीब 50 दिन बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के साथ गैंगरेप की बात सामने आई है। यह घटना 22 नवंबर की रात की है जब आरोपी ने युवती को मिलने खेत में बुलाया था। वहां उसके तीन साथी भी मौजूद थे। पहले प्रेमी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद बारी-बारी से दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे बालू में गाड़ दिया। नदी किनारे घास काटने गए लोगों ने युवती की सड़ी गली लाश देखी तो पुलिस को सूचना थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो खुला राज।
एसपी ने बताया कि 22 साल की युवती का अपने से दोगुनी उम्र के आजाद अली (55) से अफेयर चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इस बात का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह दोनों छिपकर मिलते थे। दोनों शारीरिक संबंध भी बनाए थे। गैंगरेप पर पर्दा डालने के लिए प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी के जुर्म कबूलने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही गैंगरेप और हत्या में शामिल दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर