सरकार ने बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया: तेजस्वी यादव
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर हमला बोला। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कार्टून पोस्ट किया और लिखा- थके हुए सीएम ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के जरिए करोड़ रुपए झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।
उन्होंने कहा कि बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह गए। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधलियों की भेंट चढ़ रही हैं। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।
बता दें तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को लगातार निशाना बनाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा था। तेजस्वी ने लिखा कि बेगूसराय में युवक की हत्या, मधेपुरा में किसान की गोली मार हत्या, कटिहार के कोढा में युवक की हत्या, रामनगर में हत्या और सुपौल के नरहिया में युवक की हत्या सहित अन्य अपराध को लेकर नीतीश सरकार से सवाल पूछे।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तेजस्वी यादव मैदान में आ चुके हैं। चुनाव की घोषणा से पहले ही उन्होंने बिहार में माई बहिन मान योजना की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना की शुरुआत होगी जिसमें बिहार की महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये देंगे।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह