आज से प्रदेश में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
भोपाल । मप्र में मंगलवार से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम के बदलाव के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। कई जिलों में बादल छाने लगे है। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। आज मौसम विभाग ने ग्वालियर-रीवा संभाग के शहरों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश में अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर हवाओं का रुख फिर से उत्तर की तरफ हो गया है। 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होने के आसार है। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जबकि सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, मऊगंज और पन्ना में मध्यम से घना कोहरा तो वहीं छतरपुर, मैहर और श्योपुरकलां में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला। मंडला में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला है। प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में मंडला शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 4.4 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 4.6 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 6.3 डिग्री और उमरिया में 6.5 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया है।

बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद