दक्षिण अमेरिकी देश चिली में महसूस किए भूकंप के झटके
वाशिंगटन। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चिली के स्थानीय समय के मुताबिक यहां 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भूकंप के कारण चिली के प्रभावित क्षेत्र में कितना नुकसान हुआ है।
यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक एंटोफगास्टा, चिली में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 104 किलोमीटर (64.62 मील) की गहराई पर था।
बता दें कि इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप चिली में ही दर्ज किया गया है।
चिली भूकंप-प्रवण देशों में से एक है, जहां प्लेट टेक्टॉनिक्स के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इतिहास में यहां कई भीषण भूकंप दर्ज किए गए हैं। 1960 में वल्डिविया में आया 9.5 तीव्रता का भूकंप अब तक का सबसे बड़ा भूकंप माना जाता है। इसी प्रकार, 2010 में कोंसेप्सियन में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी।
चिली सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं। स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर बने रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम