Varun Dhawan की 'Baby John' को मिला CBFC से U/A सर्टिफिकेट, रन टाइम पर अपडेट
। वरुण धवन की मास थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। वहीं इस फिल्म को पुष्पा 2 से तगड़ा कॉम्पटीशन मिलने वाला है।
पुष्पा 2 पहले ही 14 दिनों में सभी भाषाओं में 958 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। इससे एक बात तो तय है कि बेबी जॉन को पुष्पा 2 से तगड़ा कॉम्पटीशन मिलने वाला है।
क्या है फिल्म का रन टाइम?
इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ती सुरेश और वामिक गब्बी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।साउथ एक्ट्रेस वामिक गब्बी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वहीं ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर और भी डिटेल्स शेयर किए हैं। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। वहीं फिल्म का रन टाइम भी तय हो गया है। फिल्म का टोटल रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट और 35 सेकेंड की है। इस हिसाब से कुल तीन घंटे होने में फिल्म करीब 19 मिनट है।
सलमान खान करेंगे कैमियो
इस फिल्म में सलमान खान का कैमिया होगा। खबर है कि उन्होंने इस रोल के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की है। वहीं राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। एटली कुमार और कैलीस की जोड़ी से ये उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर से वो जवान की सफलता को दोहरा सकते हैं। कलीस इस फिल्म के निर्माता हैं तो वहीं एटली ने मुराद खेतानी के साथ मिलकर इसे डायरेक्ट किया है। वहीं जारा जियाना ने उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी का किरदार निभाया है।
तमिल फिल्म का रीमेक है बेबी जॉन
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की थीं जिसमें वो पूरी टीम के साथ गुजराती थाली एंजॉय कर रहे थे। बेबी जॉन की कहानी एटली की साल 2016 में रिलीज हुई तमिल फिल्म थेरी से प्रेरित है।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई