मोहन को जब मिला निःशुल्क कृत्रिम फंक्शनबेल हाथ, तो खिल उठा चेहरा, बोले अब सब कार्य स्वंय कर सकूंगा
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित साइंस कालेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुर्ग निवासी मोहन कन्हाई को कृत्रिम फंक्शनबेल हाथ प्रदान किया। इस कृत्रिम हाथ के मिलने से मोहन के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, अब मैं बिना किसी दिक्कत के सभी कार्य स्वंय कर सकूंगा। साथ ही रोजगार के क्षेत्र में भी कार्य कर सकूगां।
यह अत्याधुनिक कृत्रिम हाथ 36 से ज्यादा ग्रिप पैटर्न बनाने में सक्षम है और इसे एंड्राइड और साफ्टवेयर एप से भी संचालित किया जा सकता है। साथ ही यह कृत्रिम हाथ चार्ज भी किया जाता जाता है। जिसके बाद ही यह संचालित होता है। यह कृत्रिम हाथ 35 किलो तक वजन उठाने में सक्षम है, जिससे उपयोगकर्ता को अपने दैनिक कार्यों में सहूलियत मिलती है। इस तकनीकी डिवाइस को पोलैंड की एक कंपनी ने 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया है, जो कि एक उन्नत और किफायती विकल्प है।

क्विंटन डिकॉक का विस्फोटक शतक, तीन दिग्गज बल्लेबाज़ों के रिकॉर्ड पीछे छोड़े
वाराणसी नदेसर शूटआउट: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धनंजय सिंह की अपील खारिज
इंडिगो की लगातार गड़बड़ियों पर MP सरकार की सख्ती, कैलाश बोले—कमियां तुरंत दूर करें
कैंसर मामलों में उछाल: भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा केस
शहबाज-मुनीर को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने तालिबान पर दिया चौंकाने वाला बयान
नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन