रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास सुविधा, देशभर में आसानी से भेजें राखी
भोपाल। भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग के भोपाल डाक संभाग ने आम जनता के लिए एक खास राहत भरी सेवा शुरू की है। जो बहनें दूसरे शहरों में रहने वाले अपने भाइयों को राखी भेजना चाहती हैं, वे अब इंडिया पोस्ट की 'क्लिक एंड बुक' सुविधा के जरिए घर बैठे ही राखी और पार्सल बुक करा सकती हैं। इससे लोगों को डाकघर जाने और लंबी लाइनों में लगने की झंझट से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
घर बैठे पोस्टमैन कलेक्ट करेगा पार्सल
'क्लिक एंड बुक' सेवा के तहत ग्राहक राखी, पत्र या कोई अन्य सामान घर से ही स्पीड पोस्ट या पार्सल के जरिए भेज सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाकिया (पोस्टमैन) खुद ग्राहक के घर आकर सामान कलेक्ट करेगा। पिकअप के लिए दो स्लॉट निर्धारित किए गए हैं—पहला सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक।
पिकअप चार्ज और बुकिंग की सीमाएं
इस सुविधा के अंतर्गत एक बार में अधिकतम 5 आर्टिकल (सामान) बुक किए जा सकते हैं, जिनका कुल वजन 5 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि कुल पोस्टेज शुल्क ₹500 से कम है, तो ₹50 का अतिरिक्त पिकअप चार्ज देय होगा। वहीं ₹500 से अधिक के पोस्टेज पर कोई भी पिकअप शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन बुकिंग की बेहद आसान प्रक्रिया
-
स्टेप 1: सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं।
-
स्टेप 2: पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद 'क्लिक एंड बुक' सेक्शन में जाकर स्पीड पोस्ट या पार्सल का विकल्प चुनें।
-
स्टेप 3: प्राप्तकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, पता और पार्सल के वजन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
-
स्टेप 4: ऑनलाइन भुगतान (Payment) करें, जिसके बाद आपकी ट्रांजैक्शन आईडी जनरेट हो जाएगी।
-
स्टेप 5: भुगतान सफल होते ही पोस्टमैन तय समय पर आपके घर पहुंचकर पार्सल ले जाएगा।

बच्चियों को समस्या बताने पैदल निकलना पड़ा तो भड़के CM साय, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन
LAC पर चीन से बातचीत जारी, एफिल टावर विवाद पर विदेश मंत्रालय ने साफ किया रुख
डीयू कुलपति के कार्यक्रम में NSUI का विरोध, सत्य निकेतन हादसे पर उठाए सवाल
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में बढ़ाया आंदोलन
बंदूक लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा बॉडीगार्ड, PMO अधिकारी बताने वाला शख्स भी हिरासत में
नेपाल त्रासदी की खौफनाक तस्वीर, पुल टूटे तो कई इलाकों का संपर्क कटा
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक तैनात
मराठा आरक्षण पर आंदोलन तेज, बिगड़ी जरांगे की तबीयत तो सरकार ने किया बातचीत का वादा
भारत दौरे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता