शुभमन गिल का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ फिर शतक, रिकॉर्ड बुक में खास दर्ज
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल लगातार धमाल कर रहे हैं। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी का एक और शानदार नमूना पेश करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में लिखवा लिया है। गिल का ये बतौर टेस्ट कप्तान सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच है और इसी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी बैटिंग से कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। एजबेस्ट टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जमाने के बाद गिल ने दूसरी पारी में भी शतक जमाया है और खास लिस्ट में अपना नाम लिखवाया है।
गिल ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 147 रन बनाए थे। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से 269 रन निकले। दूसरी पारी में भी गिल माने नहीं और शतक ठोक दिया।
सिर्फ दूसरे भारतीय
इसी के साथ गिल उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक दोनों लगाए हैं। इस लिस्ट में गिल से पहले सिर्फ एक ही भारतीय बल्लेबाज का नाम था और वो हैं सुनील गावस्कर। अब गिल भी इस लिस्ट में आ गए हैं। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के अलावा इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के केडी वॉल्टर्स, वेस्टइंडीज के लॉरेंस रोव और ब्रायन लारा। ऑस्ट्रेलिया के ग्रैग चैपल और मार्नस लाबुशेन, इंग्लैंड के ग्राहम गूच, श्रीलंका के कुमार संगाकार के नाम शामिल हैं।
एक ही मैच में दोहरा शतक और शतक जमाने वाले बल्लेबाज
1. के.डी. वॉल्टर्स
स्कोर: 242 और 103
टीम: ऑस्ट्रेलिया
विरोधी: वेस्ट इंडीज
2. सुनील गावस्कर
स्कोर: 124 और 220
टीम: भारत
विरोधी: वेस्ट इंडीज
3. लॉरेंस रोवे
स्कोर: 214 और 100 नाबाद
टीम: वेस्ट इंडीज
विरोधी: न्यूज़ीलैंड
4. ग्रेग चैपल
स्कोर: 247 नाबाद और 133
टीम: ऑस्ट्रेलिया
विरोधी: न्यूज़ीलैंड
5. ग्राहम गुच
स्कोर: 333 और 123
टीम: इंग्लैंड
विरोधी: भारत
6. ब्रायन लारा
स्कोर: 221 और 130
टीम: वेस्ट इंडीज
विरोधी: श्रीलंका
7. कुमार संगकारा
स्कोर: 319 और 105
टीम: श्रीलंका
विरोधी: बांग्लादेश
8. मार्नस लाबुशेन
स्कोर: 204 और 104 नाबाद
टीम: ऑस्ट्रेलिया
विरोधी: वेस्ट इंडीज

राशिफल 21 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वन प्रधान क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण की नई पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी कौल
टैलेंट सर्च में एथलेटिक्स का दमदार आगाज़: 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और हुनर
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
शोभा करंदलाजे पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायक ने मांगी माफी, विवाद पर दिया स्पष्टीकरण
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बड़ा सम्मान, 1 अगस्त को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार
ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन, एंडी बर्नहैम बने नए प्रधानमंत्री; कीर स्टार्मर ने छोड़ा पद