सोना हुआ सस्ता! 24 कैरेट से 18 कैरेट तक गिरे दाम, चेक करें आज का ताज़ा रेट
सोने-चांदी| देश में आज एक बार फिर से की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज 18 नवंबर, 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 12,366 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 174 रुपये कम है. वहीं, आज 22 कैरेट सोने की कीमत 11,335 रुपये है, जो सोमवार से 160 रुपये कम है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत 131 रुपये कम होकर आज 9,274 रुपये प्रति ग्राम है. इस तरह से अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखे, तो 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 1,740 रुपये की गिरावट आई है. वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम क्रमश: 1,600 रुपये और 1,310 रुपये सस्ता हुआ है|
इन शहरों में सोने का ताजा भाव
मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वर जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12,366 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं, इन शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव आज 11,335 रुपये प्रति ग्राम है|
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 12,381 रुपये और 11,350 रुपये प्रति ग्राम है|
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, त्रिची में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 12,437 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 11,400 रुपये है|
वडोदरा, अहमदाबाद और राजकोट में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 12,371 रुपये और 11,340 रुपये है|
चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी की भी कीमत आज कम हुई है. भारत में आज चांदी की कीमत 162 रुपये प्रति ग्राम और 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. यह कल के मुकाबले क्रमश: 5 रुपये और 5,000 रुपये कम है. मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु,पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में आज चांदी की कीमत 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं, चेन्नई, हैदराबाद और केरल में आज चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट से लोगों को काफी राहत मिलेगी|

क्विंटन डिकॉक का विस्फोटक शतक, तीन दिग्गज बल्लेबाज़ों के रिकॉर्ड पीछे छोड़े
वाराणसी नदेसर शूटआउट: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धनंजय सिंह की अपील खारिज
इंडिगो की लगातार गड़बड़ियों पर MP सरकार की सख्ती, कैलाश बोले—कमियां तुरंत दूर करें
कैंसर मामलों में उछाल: भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा केस
शहबाज-मुनीर को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने तालिबान पर दिया चौंकाने वाला बयान
नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन