मऊगंज विधायक के नाम पर फर्जीवाड़ा! Facebook ID बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला
मऊगंज। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाज द्वारा बनाई गई इस फेक आईडी के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
फर्जी आईडी से पैसों की मांग, आम जनता में भ्रम
शिकायत के अनुसार, साइबर ठग ने विधायक प्रदीप पटेल की छवि और लोकप्रियता का गलत इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर फर्जी अकाउंट तैयार किया। इस आईडी के जरिए लोगों को भ्रमित कर आर्थिक मदद के नाम पर रकम मांगी जा रही है। इससे न केवल आम नागरिक ठगी का शिकार हो सकते हैं, बल्कि जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हड़कंप, साइबर जांच की मांग
विधायक के नाम से फर्जीवाड़ा होने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी के खिलाफ तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो वह कई अन्य लोगों को निशाना बना सकता है। पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि साइबर सेल की मदद से आईडी संचालित करने वाले का पता लगाया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

दारा सिंह की सजा माफी का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ओडिशा सरकार को निर्देश
बच्चियों को समस्या बताने पैदल निकलना पड़ा तो भड़के CM साय, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन
LAC पर चीन से बातचीत जारी, एफिल टावर विवाद पर विदेश मंत्रालय ने साफ किया रुख
डीयू कुलपति के कार्यक्रम में NSUI का विरोध, सत्य निकेतन हादसे पर उठाए सवाल
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में बढ़ाया आंदोलन
बंदूक लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा बॉडीगार्ड, PMO अधिकारी बताने वाला शख्स भी हिरासत में
नेपाल त्रासदी की खौफनाक तस्वीर, पुल टूटे तो कई इलाकों का संपर्क कटा
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक तैनात
मराठा आरक्षण पर आंदोलन तेज, बिगड़ी जरांगे की तबीयत तो सरकार ने किया बातचीत का वादा