राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की रिलीज से पहले फैंस को लगा झटका, हटाया गया ये गाना
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था, जो आज यानी 10 जनवरी को खत्म हो गया। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। हालांकि, फैंस तब निराश हो गए जब निर्माताओं ने यह साझा किया कि फिल्म से ‘जाना हैरान सा’ गीत हटा लिया गया है। इसने फिल्म के स्वाद को थोड़ा फीका कर दिया। गीत हटाने के पीछे का कारण तकनीकी चुनौतियों को बताया गया।
तकनीकी कारणों से हटाया गया गाना
शुक्रवार को तड़के तीन बजे, फिल्म के आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक अपडेट साझा की गई। अपडेट के अनुसार, गाने को ‘तकनीकी चुनौतियों के कारण संपादित करना पड़ा।’ पोस्ट में लिखा, सभी का पसंदीदा, गेम चेंजर, ‘जाना हैरान सा’ को शुरुआती प्रिंट में तकनीकी चुनौतियों के कारण संपादित किया गया है। हालांकि, प्रशंसक निराश हो सकते हैं, लेकिन यह पोस्ट आश्वासन देता है कि ‘जाना हैरान सा’ गीत जल्द ही फिर से शामिल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर दोबारा आने पर कुछ देखने को मिलेगा।”
एडवांस बुकिंग कलेक्शन
राम चरण और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने एडवांस बुकिंग में 23.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया है। अगर ब्लॉक सीट को मिला ले तों फिल्म ने 39.99 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है।
‘गेम चेंजर’ स्टार कास्ट
‘गेम चेंजर’ में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा दक्षिण भारत के कई दिग्गज कलाकार शामिल है। जिसमें, जे एस सूर्या, प्रकाश राज, सुनील, मेका श्रीकांत, जयराम और अंजलि ने अहम भूमिका अदा की है।

Dhurandhar ट्रेलर रिलीज़: रणवीर सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन धमाका!
WPL 2026: अगला सीजन 7 जनवरी से, फाइनल 3 फरवरी तक खेला जाएगा
असिस्टेंट प्रोफेसर के 125 पदों पर भर्ती, CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें आवेदन प्रक्रिया!
गैस सिलिंडर सस्ता होगा? मोदी-Trump LPG समझौते की बड़ी खबर
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला...बच्चों को 4000 रुपये महीना, 12 आयुष अस्पतालों की स्थापना को मंजूरी!
मध्य प्रदेश में जल दर्पण पोर्टल का शुभारंभ...घर-घर नल-जल सुविधा की ऑनलाइन निगरानी शुरू!
बॉर्डर पर हड़कंप : SIR शुरू होते ही पश्चिम बंगाल से भागे घुसपैठिए, जानिए क्या है मामला?
Huma Qureshi के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का खुलासा, आलिया और रणवीर से भी जुड़ा है नाम